BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 11:00 am
REPORT : विधानसभा चुनाव 2023 के तहत कलेक्टर ने जारी किया आदेश तो एक्शन में आया आबकारी विभाग, फिर जैसे ही अधिकारियों ने की कार्रवाई तो मिली ये बड़ी सफलता, लाखों रूपये की अवैध मदिरा व महुआ लहान जब्त, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा मदिरा के अवैध रूप से निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज 25 अक्टूबर को पीपलगोन एवं कसरावद में छापामार कार्यवाही कर 1.75 लाख रुपये का महुआ लहान और अवैध शराब जब्त की है।                   

सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि वृत कसरावद के विशेष दल द्वारा आज दिनांक 25 अक्टूबर 23 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी बसंत भीटे के नेतृत्व में ग्राम पीपलगोन तथा कसरावद में दबिश देकर वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 05 प्रकरण पंजीबध्द कर, 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर जमानत मुचलके भरकर रिहा किया गया है।                

आज की इस कार्यवाही में अलग-अलग स्थानों से 72 केन बीयर व 48 बाटल विदेशी मदिरा बीयर( कुल 67.62 ब.लीटर), 50 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई है तथा 1500 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर महुआ लहान के सेम्पल लेकर लहान मौके पर नष्ट किया गया। जब्त मदिरा और अन्य सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 75 हजार रुपये है। इस कार्यवाही में आबकारी आरक्षक शिवनारायण कटारे, सुभाष शर्मा, संतोष वर्मा, संतोष वर्मा तथा रीता सिंगोरिया का सराहनीय योगदान रहा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE