BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 11:12 am
BIG REPORT : जावरा में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर फिर बवाल, कांग्रेस के नए उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह सोलंकी का पुतला जलाया, जावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित एक दर्जन पदाधिकारीयों ने दिया इस्तीफा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। पांच विधानसभा क्षेत्र में सबसे हॉट सीट बनी जावरा में कांग्रेस के टिकट को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। हिम्मत श्रीमाल का टिकट बदलकर वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जावरा में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। टिकट बदलने की घोषणा के बाद वीरेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थकों में उत्साह और जश्न का दौर शुरू ही हुआ था कि जावरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा सहित 4 ब्लॉक अध्यक्ष एवं 1 दर्जन पदाधिकारीयों ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नए उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह सोलंकी का पुतला भी जलाया है। जावरा ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता हिम्मत श्रीमाल का टिकट बदले जाने से नाराज है। इस विरोध में 10 पार्षद भी शामिल हुए।


गौरतलब है कि वीरेंद्र सिंह सोलंकी, डीपी धाकड़ और राजेश भरावा के समर्थको ने हिम्मत श्रीमाल को उम्मीदवार बनाए जाने का जमकर विरोध किया था और भोपाल में भी कमलनाथ के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद अब स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह सोलंकी को बाहरी करार देते हुए। टिकट बदले जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जो बाहरी नेता होकर जावरा नगर पालिका चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम कर बागी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारते हैं।


वहीं, पार्टी द्वारा टिकट वापस लिए जाने पर हिम्मत श्रीमाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पार्टी ने आज तक जो भी जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया। मैं आज तक कोई चुनाव नहीं हारा। जो भी विरोध हो रहा था वह जावरा विधानसभा क्षेत्र के बाहर के दावेदारों द्वारा किया जा रहा था। स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग थी कि किसी स्थानीय को ही कांग्रेस पार्टी टिकट दे। इस मांग से पार्टी हाई कमान को भी अवगत करा दिया था। लेकिन पार्टी ने पता नहीं क्या सोचकर टिकट बदल दिया ।


बहरहाल रतलाम के जावरा में कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। जहां पहले कांग्रेस के बाहरी नेता स्थानीय उम्मीदवार हिम्मत श्रीमाल को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे। वहीं, टिकट बदले जाने के बाद स्थानीय कांग्रेस नेता बाहरी उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह सोलंकी का विरोध कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE