BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 1:42 pm
KHABAR : मतदाताओं को जागरूक करने के लिये इंदौर में हो रही हैं अनूठी गतिविधियां, रावण दहन, गरबे और अन्य आयोजनों के माध्यम से बताये जा रहे हैं मताधिकार के फायदे, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा। जिले में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें, इसके लिये निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अनूठी गतिविधियां भी हो रही हैं। इसके तहत जहां एक ओर रावण दहन कार्यक्रम और गरबों के कार्यक्रम में मतदाताओं को मताधिकार के फायदे बताकर उनसे मतदान की अपील की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर वाहन रैली, महिला समूह की बैठकें आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

इंदौर के महू में कल विजयादशमी के अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी एक साथ पहुंचे तो सभी दर्शक अचंभित हो गये। यहां अधिकारियों ने पहुंचकर मतदाताओं से मतदान की अपील की और उन्हें मतदान के लिये शपथ भी दिलायी। खेल संकुल मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में एसडीएम श्री विनोद राठौर, एएसपी श्री रुपेश द्विवेदी ने शपथ दिलायी और मतदाताओं से मतदान की अपील की। इसी तरह के प्रयास जिले के अन्य क्षेत्रों में भी हुए।

देपालपुर के आगरा ग्राम में आयोजित गरबे के कार्यक्रम में शामिल बालिकाओं ने अपने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर मतदान करने की अपील ग्रामीणों से की। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे आगामी 17 नवम्बर को वोटिंग का त्यौहार बनाये और मतदान जरूर करें। इसके साथ ही देपालपुर क्षेत्र में बाइक रैली का आयोजन भी किया गया। इसी तरह ग्राम पेडमी में महिलाओं ने एकत्रित होकर समूह बैठक की और मतदान के संबंध में अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE