BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 3:46 pm
REPORT : संभागीय आयुक्त एवं एडीजीपी ने गूगल मीट के माध्यम से की निर्वाचन कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए राज्य की सीमाओं एवं जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर जांच के निर्देश, बोले- स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिये सभी तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। संभागीय आयुक्त  दीपक सिंह एवं एडीजीपी  डी श्रीनिवास वर्मा ने बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में निर्वाचन के लिये की जा रही तैयारियों की गूगल मीट से समीक्षा करते हुए यह बात कही।  निर्वाचन की समीक्षा बैठक में डीआईजी  कृष्णावेणी देशावतु सहित ग्वालियर चंबल संभाग के सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। 

संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन के लिये नामांकन पत्र भरने का कार्य सभी जिलों में प्रारंभ हो गया है। सभी कलेक्टर यह सुनिश्चित करें कि निर्वाचन के संबंध में सी-विजिल एप एवं कंट्रोल रूम पर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी तत्परता से जाँच कर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि अंतर्राज्यीय एवं जिले के बॉर्डर पर स्थापित नाकों पर पूरी मुस्तैदी के साथ चौकिंग का कार्य किया जाए। सभी नाकों पर सीसीटीव्ही कैमरे के माध्यम से भी निगरानी रखी जाए।            

संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने जिला कलेक्टर से अपेक्षा की है कि वे निर्वाचन के लिये वाहनों के साथ ही अन्य जो जरूरी व्यवस्थायें हैं वह समय रहते पूर्ण कर लें। पुलिस के माध्यम से निर्वाचन में विघ्न डालने वालों के विरूद्ध बाउण्डओवर एवं अन्य नियमों के अनुसार जो कार्रवाई की जाना हैं उसे प्राथमिकता से की जाए।            

एडीजीपी डी श्रीनिवास वर्मा ने कहा है कि शांतिपूर्ण मतदान ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में हो, इसके लिये आवश्यक है कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं एसडीओपी और तहसीलदार और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करें और निर्वाचन के लिये जो भी व्यवस्थायें आवश्यक हैं उसे पूर्ण कराएँ। अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई सभी जिलों में हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही अवैध शराब एवं अवैध धनराशि व हथियारों की जाँच एवं जब्ती की कार्रवाई भी प्रभावी रूप से ग्वालियर-चंबल संभाग में हो। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को गिफ्ट देने का प्रयास भी किया जाता है, ऐसे लोगों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए।            

बैठक में डीआईजी ग्वालियर कृष्णावेणी देशावतु ने भी नाकों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही। इसके साथ ही रात के समय भी चौकिंग सभी नाकों पर हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने जिले में निर्वाचन की व्यवस्थाओं के तहत की गई कार्रवाई एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE