BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 4:50 pm
REPORT : कलेक्टर ने किया मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर  

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तन्वी हुड्डा ने गुरुवार को शासकीय आदर्श महाविद्यालय झाबुआ में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
हुड्डा द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पी0 एवं पी1 मतदान अधिकारियों से ईव्हीएम द्वारा मतदान की कार्यप्रणाली, मतदान दलों द्वारा ईव्हीएम को मतदान के लिए तैयार करने, ईव्हीएम में त्रुटि उत्पन्न होने पर उसका निराकरण, ईव्हीएम के बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली, मॉकपोल की प्रक्रिया तथा मॉकपोल के दौरान रखी जाने वाली आवश्यक सावधानियां, मतदान के दौरान सावधानी एवं आवश्यक कार्यवाही एवं प्रक्रिया, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की सिलिंग की प्रक्रिया तथा मतदान के अंतिम समय में अंतिम मतदाता का निर्धारण किस प्रकार किया जाएगा, मतदान संपन्न होने के बाद सामग्री जमा करने की निर्धारित प्रक्रियाओं के संबंध में प्रश्न पूछे गए तथा इन प्रक्रियाओं को करते समय आने वाली समस्याओं का निराकरण किस प्रकार किया जाना है के संबंध में अवगत करवाया।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आप सभी पीठासीन एवं पी1 अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे इसलिए अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें तथा मतदान दिवस को सेक्टर अधिकारी के साथ समन्वय बनाए रखें किसी भी स्थिति में घबराएं नहीं तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने में अतिआत्मविश्वास से बचे।
विधानसभा निर्वाचन हेतु मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण जिले में झाबुआ के अतिरिक्त आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय थांदला एवं कन्या उमावि पेटलावद में सुबह 10 से 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान संस्था प्राचार्य रवीन्द्र सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE