BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 7:40 pm
KHABAR : विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर जिले में समाज के प्रत्येक वर्ग को किया जा रहा जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित हैं। आगामी 17 नवम्बर 2023 को जिले के प्रत्येक आयु वर्ग का मतदाता अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे, इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। ग्रामवार रैलियों, दीवार लेखन तथा गृह भेंट के माध्यम से जन-जागरूकता प्रसारित की जा रही है।

इसी तरह स्कूल,कॉलेजों में निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली,मानव श्रृंखला जैसी अनेकों प्रतियोगिताऐं आयोजित करते हुए, नये मतदाताओं को जोड़ा जा रहा है। विगत दिवसों में आयोजित नवरात्रि पर्व के दौरान भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वीप गरबा तथा गायन प्रतियोगिता आयोजित कर, आमजनों से आगामी 17 नवम्बर 2023 को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गई है। इसी तरह जिले में नवाचार करते हुए ग्रामवार हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत ग्रामवार मतदान के लिए पात्र व्यक्तियों से हस्ताक्षर कराकर आगामी 17 नवम्बर 2023 को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE