देवास। जिले में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अभियान निरंतर जारी है। जिले में कहीं रैली, कहीं सभा, कहीं सैल्फी पाईंट, कहीं रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। जिले में मतदाता जागरूकता के लिये सेल्फी पाइंट बनाये गये हैं। मतदाता जागरूकता गतिविधियों में मेहंदी बनायी जा रही है। साथ ही जगह-जगह रांगोली बनाकर भी मतदान का संदेश दिया जा रहा है। महाविद्यालयों में भी विशेष प्रयास हो रहे हैं। नव मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। बालिकाएं कॉलेजों में मेहंदी लगाकर मतदान का संदेश दे रही हैं। जिले में मतदाता जागरूकता के स्लोगन भी लिखे जा रहे हैं।