BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 10:22 am
BIG REPORT : भोपाल में कांग्रेस सनातन की राह पर, 4 उम्मीदवारों की इमेज सनातन से जुड़ी, धार्मिक यात्रा से लेकर कथा तक कराईं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने राजधानी में चार ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिनकी ब्रांड इमेज सनातन से जुड़ी है। नरेला से मनोज शुक्ला, गोविंदपुरा से रवींद्र साहू झूमरवाला और दक्षिण-पश्चिम से पीसी शर्मा ने तो बड़े पैमाने पर धार्मिक यात्राओं से अपनी अलग छवि बनाई है। हुजूर से नरेश ज्ञानचंदानी ने भी सत्संग आदि के आयोजन कराए हैं।


नरेला से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला ने पिछले 4 सालों में पूरे विधानसभा क्षेत्र की 12 हजार महिलाओं को गोवर्धन परिक्रमा कराई। इन महिलाओं का चयन लॉटरी से होता था और जिन महिलाओं को यात्रा का मौका नहीं मिला, उन्हें साड़ी उपहार में दी गई। पर्ू्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ 192 दिन में 3200 किमी पैदल नर्मदा परिक्रमा करने वाले रवींद्र साहू ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की 12 हजार महिलाओं को सलकनपुर यात्रा कराई। इसके अलावा 2000 बौद्ध महिलाओं को वे सांची ले गए। रुद्राभिषेक के आयोजन कराए।


भोपाल दक्षिण-पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पिछले 6 महीनों में 12 हजार महिलाओं को महाकाल यात्रा कराई। विधायक निधि से उन्होंने क्षेत्र में कई मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराया। भागवत कथाएं भी कराईं। हुजूर से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी ने पूना के साधु वासवानी मिशन की साध्वी कृष्णा दीदी के सत्संग का आयोजन कराया। इसके अलावा कई स्थानों पर भंडारे, भागवत कथा आदि के आयोजन भी किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE