BREAKING NEWS
KHABAR : स्व-सहायता समूह की दीदियां करेंगी भोजन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की पहल, पहली बार.. <<     KHABAR : गर्मी और पलायन वोटिंग के लिए सबसे बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परशुराम मंदिर शिवाजी नगर में 11 मई होगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के शामगढ़ पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवान राम एवं हनुमान जी का प्रथम जन्मदिन.. <<     KHABAR : इंदौर के सुदामानगर गुरुद्वारे में दो.. <<     KHABAR : योगाचार्य महेश पाल ने राष्ट्रीय योगासन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन में तलाकशुदा पत्नी की गला घोंटकर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बांगरोद मंडल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला साहित्‍य परिषद के तत्वाधान में.. <<     KHABAR : 9 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव और जिला कलेक्टर, जब जारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 10:52 am
KHABAR : 45 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं ध्रुवनारायण, ज्ञानचंदानी पर 20 लाख रुपये की देनदारी, जानिए कितने अमीर आपके जनप्रतिनिधि,  पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। विधानसभा चुनाव मैदान में उतर चुके भोपाल जिले के भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी करोड़पति हैं। चल व अचल संपत्ति के अलावा प्रत्याशियों को बंदूक व रिवाल्वर पसंद है। इतना नहीं प्रत्याशियों ने सोने-चांदी, बैंकों में एफडी में भी निवेश किया है। बीमा पालिसी भी स्वयं व स्वजनों के नाम कराई हैं। शहर में गुरुवार को नामांकन जमा करने वाले प्रत्याशियों में मध्य विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह 45 करोड़ रुपये से अधिक अचल संपत्ति के मालिक हैं, जबकि चल संपत्ति दो करोड़ एक लाख 65 हजार 824 रुपये हैं। वहीं, हुजूर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के पास चल-अचल संपत्ति कुल 19 लाख रुपये है और उन पर 20 लाख रुपये की देनदारी है। वहीं मनोज शुक्ला, कृष्णा गौर, विश्वास सारंग, आरिफ मसूद सभी करोड़पति प्रत्याशी हैं। यह ब्यौरा प्रत्याशियों ने अपने शपथ पत्र में दिया है। वहीं नरेला प्रत्याशी विश्वास सारंग के पास रिवाल्वर और मध्य प्रत्याशी आरिफ मसूद के पास पिस्टल और बंदूक भी हैं।


भाजपा के ध्रुवनारायण सिंह के पास कुल चल संपत्ति दो करोड़ एक लाख 65 हजार 824 रुपये है, जबकि अचल संपत्ति 45 करोड़ 11 लाख नौ हजार 223 रुपये की है। वहीं आरिफ मसूद के पास कुल चल संपत्ति एक करोड़ 68 लाख 43 हजार 153 रुपये है। जबकि अचल संपत्ति 80 लाख 12 हजार 133 रुपये की है। मसूद के पास पिस्टल है जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपये है ,जबकि एक 12 बोर डबल बैरल बंदूक है जिसकी कीमत 16 हजार 500 रुपये है।


नरेला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला के पास कुल चल संपत्ति 33 लाख 92 हजार 401 रुपये है। वहीं, अचल संपत्ति कुल नौ करोड़ नौ लाख 25 हजार 357 रुपये है। मनोज शुक्ला की कुल देनदारी लगभग 10 करोड़ रुपये की है। वहीं दक्षिण -पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा के पास कुल चल संपत्ति 33 लाख तीन हजार रुपये की है। वहीं, अचल संपत्ति कुल एक करोड़ 82 लाख 25 हजार रुपये के लगभग है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE