BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 11:53 am
BIG REPORT : प्याज की महंगाई पर लगाम लगाने की कोशिश, सरकार थोक मार्केट में उतारेगी बफर स्टाक, जानिए क्या भाव रहेगें प्याज के, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। त्यौहारी और चुनावी मौसम में प्याज की बढ़ती महंगाई सरकार के लिए भी चिंता का सबब बन रही है। खरीफ का नया प्याज आने के बाद प्याज के दामों में नरमी की उम्मीद है। हालांकि अब तक फसल आने में देरी की आशंका है। ऐसे में दीवाली के मौके पर महंगा प्याज उपभोक्ताओं को तो परेशान कर ही सकता है खेरची महंगाई दर को भी ऊपर ले जाएगा। लिहाजा सरकार ने अब प्याज की सरकारी बिक्री से ऊंचे हो रहे दामों में नरमी लाने का उपाय खोजा है।

सरकारी गोदाम में अब तक करीब 7 लाख टन प्याज का बफर स्टाक मौजूद है। केंद्र की ओर से इस स्टाक की बढ़ी मात्रा धीरे-धीरे देश के थोक बाजारों में बिक्री की जाएगी। इसमें दीवाली के आसपास तेजी आएगी। हालांकि इसकी शुरुआत कर दी गई है। करीब 1.7 लाख टन प्याज 16 राज्यों के बाजार में उतारा जा रहा है। इसमें दिल्ली-पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्य शामिल है लेकिन मध्य प्रदेश शामिल नहीं है। अगले चरण में दीवाली के पहले बड़ी खेप थोक बाजारों में उतारी जाएगी। ऐसे में दीवाली के आसपास प्याज के दामों में नरमी आने की उम्मीद है।


नवंबर अंतरू में खरीफ का प्याज आ जाने लगेगा। ऐसे में खुद ब खुद प्याज के दाम नरम पड़ने की उम्मीद है। एक महीने के लिए सरकार ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। सरकारी कदमों को देखते हुए अब थोक बाजार भी प्याज में बहुत ज्यादा उछाल की उम्मीद नहीं कर रहा है। माना जा रहा है एक सप्ताह तक तेजी जारी रहने के बाद दामों में फिर से नरमी का रूख आएगा।


मंडियों में प्याज के दामों में जोरदार तेजी का दौर देखा जारी है। प्याज ने पांच हजार रुपये क्विंटल का स्तर पार कर लिया है। गुरुवार को चोईथराम थोक मंडी में प्याज सुपर 5300 रुपये क्विंटल बिका। एक सप्ताह में ही करीब एक हजार रुपये का उछाल आ गया है। इंदौर के खेरची बाजार में प्याज 90 रुपये किलो तक बिक रहा है।


प्याज की आवक 35 हजार बोरी रही। गोल्टा प्याज में फिर से अच्छी मजबूती आ रही है। मांग के कारण गोल्टा प्याज 3300 रुपये तक बिका। आलू की आवक 20 हजार बोरी रही। आलू चिप्स क्वालिटी 1100-1200 रुपये बिका। आलू में अभी अच्छी क्वालिटी के माल का अभाव है। लहसुन के दामों में मजबूती है। लहसुन ऊंटी बेस्ट 13500 रुपये क्विंटल के दाम पर बिकी। लहसुन की आवक सात हजार बोरी रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE