BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 12:14 pm
BIG NEWS : पुख्ता सूचना पर पुलिस की कार्यवाई, धारदार हथियार लेकर घूमते हुए शातिर, नकबजन गिरफ्तार, 40 हजार रूपए का माल जब्त, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ल द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में धरपकड़ की कार्यवाही जारी हैं। 
इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव के निर्देशन में थाना गंजबासौदा शहर में टीम गठित की गई है। बुधवार 25 अक्टूबर को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर संदेही राजा रघुवंशी एसजीएस कॉलेज के पीछे हाथ में चाकू लिये घूमते हुए देखा गया था। सूचना मिलते ही गंजबासौदा थाना शहर की गठित टीम तुरंत सक्रिय हुई और शातिर चोर राजा रघुवंशी को घेराबंदी कर धर दबोंचा गया। आरोपी के पास धारदार बड़ा चाकू मिला जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 607/2023 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। आरोपी से थाना गंजबासौदा शहर की नकबजनियों के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी ने तीन अन्य प्रकरणों में मशरूका चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी से उपरोक्त प्रकरणों में चोरी किया गया मशरूका एक सोने का हार, एक सोने की चेन, एक चांदी का गिलास व 20 हजार रुपये कुल कीमती एक लाख 40 हजार रुपये का मशरूका जप्त किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना गंजबासौदा शहर में पूर्व के लूट, मारपीट, चोरी, नकबजनी के अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी की निगरानी फाइल भी तैयार की जा रही है जो शीघ्र ही हिस्ट्री शीट खोलने की अनुमति हेतु पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE