BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 12:43 pm
REPORT : जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया चेकपोस्ट व मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र कुक्षी के भ्रमण पर रहे। यहां उन्होंने मतदान केन्द्रों व चेकपोस्ट का निरीक्षण किया तथा साथ में मौजूद रहे रिटर्निंग अधिकारी आरसी खतेड़िया को आवश्यक निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे। जिससे मतदाताओं को मतदान दिवस 17 नवम्बर को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मतदान केंद्रों पर समस्त मूलभूल सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान कक्ष में आवश्यक मात्रा में फर्नीचर हो तथा मतदान केन्द्र पर आकर मतदान करने वाले दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर ऐसी श्रेणी के मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जावे। मतदान केन्द्र पर रैंप व्यवस्थित हो। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने रामपुरा , तालाबपुरा आंवली , कवड़ियाखेड़ा , तलावड़ी , ढोल्या के मतदान केन्द्रों के साथ चेकपोस्ट का अवलोकन भी किया। उन्होंने विकासखंड डही के मतदान केंद्र मा वि सिलकुंआ का भी अवलोकन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE