BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 1:31 pm
BIG NEWS : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चैकिंग के दोरान भानपुरा की एसएसटी टीम ने अन्तर्राज्यीय चैक पोस्ट ओसारा पर एक कंटेनर से विस्फोटक डेटोनेटर फ्युज के 400 बोक्स किमती 32 लाख के किए जप्त, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 के मद्देनजर अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं हेमलता कुरील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं राजाराम धाकड, एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में निरी कमलेश प्रजापति थाना भानपुरा व्दारा सभी अन्तर्राज्यीय चैक पोस्ट पर सघन चैंकिग करवाई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर 2023 को एसएसटी टीम भानपुरा से मजिस्ट्रेट दीपक पाटीदार व पुलिस अधिकारी सउनि रुपसिंह झाला व्दारा अन्तर्राज्यीय चैकपोस्ट ओसारा पर वाहन चैकिग की जा रही थी। चैकिग के दोरान एक कंटेनर क्र एमएच 40 बीजी 4105 झालावाड तरफ से आया कंटेनर को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तलाशी मे कंटेनर के अन्दर  विस्फोटक आर कॉर्ड्स डेटोनेटर फ्युज के 400 बोक्स रखे हुए थे। एसएसटी टीम व्दारा कंटेनर मे रखे आर कॉर्ड्स डेटोनेटर फ्युज के कागज परमिट चैक करते परमीट में दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को मुरैना (मप्र) में होना लेख है, जबकी दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को कंटेनर मंदसौर जिले की सीमा मे होना पाया गया। जबकी परमिट के अनुसार दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को मंदसौर जिले में प्रवेश करना था। परमिट शर्तो का उलंघन करने से कंटेनर में रखे विस्फोटक आर कॉर्ड्स डेटोनेटर फ्युज के 400 बोक्स किमती 3200000 रुपये को  विधिवत जप्त किया गया जाकर आरोपीगगणो के विरुध्द अपराध धारा 5, 9(ख) विस्फोटक अधिनियम का पाया जाने से पंजिबध्द कर विवेचना में लिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE