रायसेन। विधानसभा निर्वाचन-2023 में रायसेन में शत-प्रतिशत मतदान कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे के निर्देशानुसार रायसेन जिले में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिले भर में सभी नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मतदाताओं को मेहंदी, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, रैली, दीवार लेखन सहित अन्य गतिविधियां आयोजित कर आगामी विधानसभा निर्वाचन में दिनांक 17 नवम्बर को मतदान केन्द्र जाकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।