BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 2:59 pm
KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में निकाली गई रैली, पढ़े खबर 

Share On:-

रायसेन। रायसेन नगर में गुरूवार को आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा नगर पालिका कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 
जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे के निर्देशन में नगर पालिका परिषद द्वारा निकाली गई इस जागरूकता रैली में नगर पालिका परिषद के सभी अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। यह रैली नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर सागर तिराहे होते हुए गत निर्वाचनों में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र क्षेत्रों उद्योग विभाग परिसर, कलेक्ट्रेट कालोनी, आरआई कॉलोनी होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। 
रैली के समापन अवसर पर अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे द्वारा सभी को विधानसभा निर्वाचन-2023 में मतदान करने की शपथ दिलाई गई। रैली में एसडीएम मुकेश सिंह, पीओ डूडा तथा सीएमओ रायसेन सुलेखा जाटव, जनशिक्षक सूर्यप्रकाश सक्सेना सहित नगर पालिका के सभी अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। विधानसभा निर्वाचन-2023 में जिले के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे के निर्देशानुसार स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गत निर्वाचनों में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र क्षेत्रों में भी सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों में विशेष रूप से जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE