BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 6:06 pm
BIG REPORT : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने भरा नामांकन, रविंद्र तोमर व बलवीर दंडोतिया और रघुराज कंसाना ने भी दाखिल किया पर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वे मुरैना के दिमनी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी है। इस मौके पर उनके साथ सुमावली विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी एदल सिंह कंसाना, जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे।


नरेंद्र सिंह तोमर अपने समर्थकों के साथ मुरैना के न्यू कलेक्ट्रेट के गेट तक पहुंचे। गेट पर ही उनके समर्थक रुक गए थे। इसके बाद गिनती के आदमी उनके साथ कलेक्ट्रेट के अंदर दाखिल हुए। उनके साथ में सुमावली विधायक एदल सिंह कंसाना, पूर्व अध्यक्ष ऊर्जा विकास निगम, गिर्राज दंडोतिया व जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारी मौजूद थे। नरेंद्र सिंह तोमर ने अपना नामांकन पत्र सक्षम अधिकारी के सामने प्रस्तुत किया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक प्रक्रिया चली। उसके बाद भी वापस लौटे और निकल गए।


मुरैना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रघुराज कंसाना ने भी अपना नामांकन पत्र भरा। वे नरेंद्र सिंह तोमर से पहले आ चुके थे तथा दोनों के बीच पर्याप्त दूरी देखी जा सकती थी। बता दें कि रघुराज कंसाना सिंधिया समर्थक हैं और उन्हीं के कारण मुरैना विधानसभा से उन्हें टिकट दिया जाना बताया जाता है।


इस मौके पर दिमनी विधानसभा के कांग्रेसी प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर तथा बसपा प्रत्याशी बलवीर दंडोतिया ने भी अपना नामांकन पत्र भरा। एदल सिंह कंसाना ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर से पहले ही आ चुके थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE