नीमच। जिला मजिस्ट्रेट नीमच दिनेश जैन ने राज्य सुरक्षा अधिनियम- 1990 के तहत अनावेदक विक्रम पिता मांगुनाथ कालबेलिया निवासी नई आबादी खोर थाना जावद को सदाचार बनाये रखने के लिए 6 माह तक सप्ताह में एक दिन (थाना प्रभारी व्दारा निश्चित दिन) थाना हाजरी का आदेश जारी किया है।