BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 7:31 pm
BIG NEWS : नीमच में हुई लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश, 5 आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, बदमाशों की बाइक भी पुलिस ने की जब्त, पढ़े खबर     

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नीमच पी एस परस्तें के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं सायबर सेल द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2023 की रात्रि स्पेन्टा पेट्रोल पंप के पीछे हुई लटू का 24 घन्टें में पर्दाफाश कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लटू की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, फरियादी से लुटे गये 33 हजार रूपयें, कान की 02 बाली सोने की, एक चांदी की चेन, मोबाईल जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 अक्टूबर 2023 की रात्रि फरियादी पदम सिंह राठौर निवासी इंदिरा नगर नीमच स्पेन्टा पेट्रोल पंप के पीछे घुम रहा था, इसी दौरान दो लड़के मोटर सायकल पर आये तथा फरियादी पदम सिंह के चाकु अड़ाकर मोटर सायकल पर बैठाकर बरूखेड़ा रोड़ ग्रीड तरफ ईंट के भट्टे के पास ले गये, जहां दो लड़के पहले से खड़े थें, जिनके द्वारा फरियादी के साथ मारपीट कर ईट मारकर घायल कर दिया तथा फरियादी के मोबाईल एवं यूपीआई का पासवर्ड पूछकर फरियादी द्वारा कान में पहनी 02 सोने की बाली एवं गले में पहनी चांदी की चेन छिनकर भाग गए। 
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा पुलिस थाना नीमच सिटी एवं सायबर सेल को घटना का खुलासा कर आरोपियों को शीघ्र पकड़नें संबंधी निर्देश दिये गयें। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरें एवं अन्य तकनिकी अनुसंधान करने पर उक्त घटना को तेज उर्फ तेजु पिता रामदयाल निवासी महाराणा बंगला बगीचा नम्बर 10 नीमच सिटी रोड़ द्वारा अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देने संबंधी जानकारी प्राप्त होने पर तेजू बारेठ की तलाश करते उसे पकड़ा जाने पर तेजु द्वारा अपने अन्य साथियों अर्जुन उर्फ बाबू, राय बहादुर उर्फ बादल, महेश उर्फ राजु एवं वंश मोर्य के साथ घटना को करना स्वीकार किया गया।
उक्त सराहनीय कार्यवाई में निरीक्षक योगेंद्र सिंह सिसौदिया थाना प्रभारी नीमच सिटी, उनि इन्द्रकुमार तिवारी, उनि गजेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे (सायबर सेल), प्रधान आरक्षक आदित्य गौड़ (सायबर सेल), आरक्षक लक्की शुक्ला, आरक्षक लखन प्रताप सिंह (सायबर सेल), सैनिक विरेन्द्र चौधरी की सहरानीय भुमिका रही।  

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE