BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 8:00 pm
KHABAR : जिले की तीनों विधानसभा से आज 10 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र किया दाखिल, अब तक कुल 17 नामांकन फॉर्म हुए जमा, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय खबर 

Share On:-

शाजापुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए आज 27 अक्टूबर 2023 को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 10 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167–शाजापुर से कुल 07 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं, जिसमें ओमप्रकाश वर्मा द्वारा निर्दलीय, भागीरथ द्वारा बहुजन समाज पार्टी, राजेन्द्रसिंह द्वारा निर्दलीय, जियाउर रहमान खान द्वारा आम आदमी पार्टी, हरिसिंह द्वारा निर्दलीय, अफसर अली द्वारा निर्दलीय एवं कांतिलाल द्वारा आजाद समाज पार्टी से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 168–शुजालपुर से आज एक अभ्यर्थी कैलाशचंद द्वारा आजाद समाज पार्टी से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमाकं 169–कालापीपल से आज कुल दो अभ्यर्थियों द्वारा जिनमें घनश्याम सिंह चंद्रवंशी द्वारा भारतीय जनता पार्टी एवं चतुर्भुज द्वारा निर्दलीय नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं।
इस प्रकार अब तक तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 17 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167-शाजापुर से कुल 08, 168-शुजालपुर से 06 तथा 169-कालापीपल से कुल 03 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE