BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 8:13 pm
REPORT : कलेक्टर ने किया स्ट्रांग रूम, मतगणना एवं सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गंभीरता से जायजा, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंडला। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने अधिकारियों के साथ  स्ट्रांग रूम, मतगणना एवं सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। उन्‍होंने विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल एवं मतदान सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए कार्य किया जावे। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे एवं पुलिस बल के साथ निगरानी की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी तीनों विधानसभा क्षेत्रों की सामग्री का वितरण शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से किया जाना है। सामग्री पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में ही जमा होगी। कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्रवार सामग्री वितरण एवं जमा करने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल तथा काउंटर पर आवश्यक सूचनाएं अंकित करें। विधानसभा क्षेत्रवार पार्किंग की व्यवस्था करें। कलेक्टर ने शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर अरविंद कुमार सिंह, हुनेन्द्र घोरमारे, ईईपीडब्ल्यूडी शारदा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE