BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 8:23 pm
BIG NEWS : संयुक्त जांच दल द्वारा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई के सेम्पल लेकर घरेलु गैस सिलेंडर किया जब्त, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देशानुसार आज खाद्य आपूर्ति विभाग, नापतोल विभाग एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा नगर पानखेड़ी (कालापीपल) के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों में मिलावट, नापतोल संबंधी एवं घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग की जांच की गई। जाँच दल में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप शर्मा, निरीक्षक नापतोल पीएस बारापात्रे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपा टटवाडे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रवीन्द्र सिंह राठौर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अजय सिंह खराड़िया शामिल थे।
संयुक्त जांच दल द्वारा नगर पानखेडी (कालापीपल) स्थित- मेवाडा टी-स्टॉल रेस्टोरेंट, अग्रवाल किराना स्टोर्स, कान्हा स्वीट्स, प्रिंस एव्हरफ्रेश, मां शेरावाली रेस्टोरेंट, सांवरिया स्वीट्स, शीतल एव्हरफ्रेश, राठौर पान कार्नर, सीकेवाल रेस्टोरेंट एवं यशोदा रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें खाद्य औषधि प्रशासन द्वारा मां शेरावाली रेस्टोरेंट से सेंव व इमरती, सीकेवाल रेस्टोरेंट से मलाई बर्फी एवं यशोदा रेस्टोरेंट से पनीर के सेम्पल लिए गए। नापतौल विभाग द्वारा अग्रवाल किराना स्टोर्स से धनिया पाउडर के पेकैट पर पेकेज वस्तु अधिनियम 2011 अंतर्गत घोषणाएं अंकित नहीं पाए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं राठौर पान कार्नर से 7-अप की बॉटल एक्सपायरी डेट होने से नष्ट करायी गई। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा कान्हा स्वीट्स से 01 नग, प्रिंस एव्हरफ्रेश से 02 नग, मां शेरावाली रेस्टोरेंट से 03 नग घरेलू गैस सिलेण्डर, इस प्रकार कुल 06, 14.2 के जी के घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक रूप में उपयोग करते हुए पाये जाने से जप्त कर प्रकरण बनाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE