BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 8:26 pm
BIG NEWS : आदर्श आचार संहिता उलंघन पर यातायात पुलिस शाजापुर ने वाहनों पर की कार्यवाई, 5 लाख 98 हजार 300 रूपये समन शुल्क राशि वसूल, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार जिला शाजापुर में आदर्श आचार संहिता लागू होने से शाजापुर पुलिस द्वारा त्वरित नियमानुसार कार्यवाही जारी है। यातायात थाना प्रभारी रवि वर्मा ने बताया कि शाजापुर नगर सहित सम्पूर्ण जिले में नियम विरुद्ध वाहन चालको के विरुद्ध सतत चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसमें मुख्यतः विधिवत नंबर प्लेट नहीं होना, नंबर प्लेट पर राजनैतिक पदनाम लिखे होना, नंबर प्लेट पर राजनीतिक दलों के सांकेतिक चिन्ह अथवा जाति धर्म के चिन्ह होने पर नियमानुसार हटाये जाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसमें वाहन चालक द्वारा बिना नम्बर प्लेट एवं नम्बर प्लेट गलत तरीके से उपयोग किये जाने पर 274 चालान बनाए गए एवं एक लाख 41 हजार 500 रुपये, चार पहिया वाहनों से अपारदर्शी शीशो अथवा काली फिल्म के उपयोग किये जाने पर बिना अनुमति सर्च लाइट लगाये जाने पर भी समन शुल्क वसूल किये गए है।
अनाधिकृत हूटर, राजनैतिक पदनाम लिखे होना, राजनीतिक दलों के सांकेतिक चिन्ह वाहनों पर पाए पर सख्तीपूर्वक हटाये जाने की संबंधित नियमनुसार कार्यवाही की गई। जिसमें संयुक्त चालानी कार्यवाही के दौरान जिला शाजापुर में आदर्श आचार संहिता लागू होने से आज तक यातायात नियमो के उल्लंघन किये जाने पर कुल 1328 वाहन चालको के विरुद्व चालानी कार्यवाही की जाकर 5 लाख 98 हजार 300 रूपये समन शुल्क राशि वसूल की गयी है।
पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशानुसार जिला शाजापुर में यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE