BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2023, 10:24 am
KHABAR : बीयू में विरोध प्रदर्शन, मेस में खाना नहीं मिलने के आक्रोशित छात्रों ने रात में किया कुलपति के बंगले का घेराव, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के छात्रावासों में सीनियर व जूनियर विद्यार्थियों को अलग-अलग रखने का कुलपति का फरमान भारी पड़ रहा है। जब विद्यार्थियों ने इस आदेश को नहीं माना, तो विवि प्रशासन ने उनके मेस और पानी सप्लाई को बंद कर दिया। अब इससे परेशान होकर मुंशी प्रेमचंद और जवाहर छात्रावास में रहने वाले करीब 200 विद्यार्थी शुक्रवार की रात 10 बजे कुलपति एसके जैन के बंगले का घेराव करने पहुंच गए। लेकिन कुलपति विद्यार्थियों से नहीं मिले। इसे लेकर विद्यार्थियों ने खूब हंगामा किया। ये विद्यार्थी सुबह से मेस में खाना नहीं मिलने की वजह से आक्रोशित थे।


भारी भीड़ को देखकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद स्थानीय थाने से कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाइश देकर वहां से रवाना किया। विद्यार्थियों ने बताया कि वे लंबे समय से कुलपति से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुलपति उनसे मुलाकात नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद शुक्रवार सुबह न तो हमें नाश्ता दिया गया और न ही खाना, इसलिए हम लोगों ने परेशान होकर यहां आने का निर्णय लिया। बता दें कि विवि के जवाहर और मुंशी प्रेमचंद छात्रावास के विद्यार्थी आज भी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE