विदिशा। विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं में विधानसभा निर्वाचन की जारी अधिसूचना के अनुसार नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के पांचवे दिन अर्थात शुक्रवार 27 अक्टूबर को 15 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है जिसमेें 12 अभ्यर्थियों ने पहली बार व तीन अभ्यर्थियों ने पुनः नाम निर्देशन पत्र संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर के समक्ष प्रस्तुत किए हैै।
जिला निर्वाचन कार्यालय के प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 27 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे तक जिन अभ्यर्थियों के द्वारा विधानसभावार नाम निर्देशन पत्र संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग आफीसर के समक्ष प्रस्तुत किए है। उनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 विदिशा में इंडियन नेशनल कांग्रेस दल से शशांक भार्गव, शिवसेना दल से प्रियंका सिसौदिया, भारतीय जनता पार्टी दल से मनोज कुमार पांडे ने तथा निर्दलीय अभ्यर्थी रामदयाल कोरी के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 बासौदा में वास्तविक भारत पार्टी के अभ्यर्थी अशोक कुमार कुशवाह, निर्दलीय निर्वेश मीना ने और इंडियन नेशनल कांग्रेस दल के अभ्यर्थी निशंक जैन ने पुनः नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 146 कुरवाई (अजा) में बहुजन समाज पार्टी दल के अभ्यर्थी जानकी प्रसाद अहिरवार ने और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 147 सिरोंज में आजाद समाज पार्टी काशीराम के अभ्यर्थी गब्बर सिंह ने, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी तोषमनी पंथी ने एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस दल के अभ्यर्थी गगनेन्द्र सिंह ने आज पुनः नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 शमशाबाद के रिटर्निंग आफीसर के समक्ष शुक्रवार को जिन अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए है उनमें निर्दलीय राजकुमारी मांझी और रैना सिंह तथा बहुजन समाज पार्टी दल के अभ्यर्थी महाराज सिंह ने तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस दल के अभ्यर्थी सिन्धु विक्रम सिंह ने आज पुनः नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।