झाबुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत कलेक्टर तन्वी हुड्डा की उपस्थिति में जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आजीविका भवन पर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन हुआ।
जिसमें जिले के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, सोनोग्राफी सेंटर संचालक व सोनोग्राफी कर्ता चिकित्सकों एवं नर्सिंग होम संचालकों को डॉक्टर मुकेश कुमार सिन्हा, निदेशक मध्य प्रदेश वोलेंटियर हेल्थ एसोसिएशन के द्वारा पीसीपीएनडीटी नियमों और प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में, एक्ट के विभिन्न प्रावधानों, बरती जाने वाली सावधानियों, निरीक्षण, ऑनलाइन रिपोर्टिंग की जानकारी दी गई, साथ ही एक्ट से संबंधित एडवाइजर एवं मॉनिटरिंग कमिटी को मजबूत बनाने की बात कही।
कलेक्टर द्वारा कार्यशाला को संबोधित किया गया कि जिले में लिंगानुपात की स्थिति ठीक है फिर भी हमें पीसीपीएनडीटी एक्ट एवं लिंग निर्धारण के प्रति जागरूकता फैलाने की अवश्यकता है, साथ ही जिले गर्भपात के आंकड़ों पर विचार करने की आवश्यकता है, उसके कारणों के विश्लेषण की आवश्यकता है।
कलेक्टर द्वारा किशोरावस्था तथा गर्भावस्था में एनीमिया की समस्या के संबंध में चर्चा की गई कि जिले में यह समस्या अधिक है। इस हेतु सभी बीएमओ अपने क्षेत्र के सीएचओ के साथ इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित करें तथा उन्हें भी इस संबंध में अवगत कराए तथा ग्राम स्तर पर ग्रामीणों को जागरूक बनाएं आप सभी चिकित्सक ऊर्जावान है अतः जिले में आपके द्वारा किया गया एक प्रयास एक मां एवं उसके शिशु को स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन प्रदान करने का अवसर प्रदाय करेगा, स्वस्थ एवं गुणवत्ता जीवन एक स्वस्थ समाज की पहचान होता है और इससे से ही क्षेत्र की तस्वीर को बदल सकते है।
इस कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राधुसिंह बघेल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पठान एवं सिविल सर्जन उपस्थित रहे।