भोपाल। जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना यूटीडी इकाई द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।
शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ रोहित राजवैद्य एवं इकाई के कैंपस एम्बेसडर बीरबल परमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना यूटीडी इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा विश्वविद्यालय विभागो के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर पोस्टर, फेस पेंटिंग एवं रिल्स प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस दौरान निरीक्षक के रूप में डॉ सुलभा अमलाथे विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग यू आई टी, डॉ. शशि यादव सहायक प्राध्यापक ह्यूमैनिटीज, एवं डॉ. अंशु सिंह सहायक प्राध्यापक मैथमेटिक्स, द्वारा छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए पोस्टर, फेस पेंटिंग एवं रिल्स का निरीक्षण किया एवं मतदाता जागरूकता की इस पहल के लिए प्रसंशा की गई।
इस दौरान इकाई के वरिष्ठ स्वयं सेवक नेहा चौबे, राहुल सिसोदिया, दीपांशु पटले, खुमेश पटले, आदर्श गुप्ता, दानप्रताप सिंह, निशांत,जस्सी, सत्यम, प्रांजलि, शैलेंद्र एवं विभाग के अन्य सभी छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।