खरगोन। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के सभी 12 उम्मीदवारों ने शुभ मुहूर्त में निर्देशन फार्म भर दिया है। इसके बाद है सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क में जुट गए हैं। जनता के बीच जाकर अपने पक्ष में वोट करने की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कि खरगोन के बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार किस क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे।
कांग्रेस उम्मीदवार रवि जोशी शनिवार को शहरी क्षेत्र में ही जनसंपर्क करेंगे। वे दोपहर दो बजे से औरंगपुरा मार्केट, टवडी मार्केट, बावड़ी बस स्टैंड मार्केट, डायवर्सन रोड मार्केट, आरती टॉकीज तक और सीता वल्लभ मार्केट में जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद वे शाम को 5 बजे बिस्टान नाका मार्केट में जनसंपर्क करेंगे। फिर शाम साढ़े छह बजे कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
भाजपा के उम्मीदवार भी ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय रूप से जनसंपर्क कर रहे हैं। शनिवार को सुबह से कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वे ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए पहुंचे। शहर में वे शाम 4 बजे वार्ड क्रमांक 7 के माली मोहल्ले में जनसंपर्क के लिए पहुचेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वार्ड क्रमांक 10 और 11 बाकी माता चौक में जनसंपर्क करेंगे। रात 8 बजे वार्ड क्रमांक 8 के आदर्श नगर और पटेल नगर में जनसंपर्क करेंगे।