BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2023, 1:38 pm
KHABAR : स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिये मीडिया का सहयोग जरूरी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने मीडिया कार्यशाला में दी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि लोकतंत्र के विकास में मीडिया की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सम्पन्न कराने के लिये मीडिया का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। वास्तविक जानकारी मतदाताओं तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन गुरुवार को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल के स्वर्ण जयंती सभागार में मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मीडिया कार्यशाला में राजन ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। विगत 9 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक एनफोर्समेंट एजेंसियों (एफएसटी, एसएसटी एवं पुलिस दल) द्वारा पिछले विधानसभा निर्वाचन से दोगुना कीमत की अवैध नकदी, सोना-चांदी, जेवर, मादक पदार्थों की जब्ती की कार्यवाही की जा चुकी है।

राजन ने बताया कि वरिष्ठ मतदाता एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी गयी है। प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये मतदाता जागरूकता की विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। राजन ने मीडिया प्रतिनिधियों से मतदाताओं को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित करने के लिये अपने संचार माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आव्हान भी किया।

मीडिया कार्यशाला में भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक डॉ. वाय.पी. सिंह एवं प्रो. पी.एन. सनेशर द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के मीडिया के संबंध में सभी दिशा-निर्देशों एवं सहयोग की अपेक्षा से जुड़े बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE