इन्दौर। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालको को आचार संहिता के विषय में जागरूक किया गया। बिना नंबर प्लेट , हूटर लगाने वाले , अनाधिकृत पोस्टर लगाने वाले एवं मोटर यान अधिनियमों का उल्लंघन करने वाले 48 वाहनो पर चालानी कार्यवाही की गई। इन पर 40 हजार रूपये का अर्थदण्ड भी किया गया।