BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2023, 3:27 pm
KHABAR : मतदाता जागरूकता के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पहुंचे उद्योगपतियों के बीच, मतदाताओं को दिलाई मतदान की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में मतदाता जागरूकता के लिये व्यापक स्तर पर सघन प्रयास जारी है। इसके तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंदौर में 17 नवम्बर को वोटिंग का त्यौहार मनाने और अधिक से अधिक मतदान के संबंध में संवाद किया। उन्होंने उद्योगपतियों को मतदान में इंदौर को नम्बर-वन बनाने की शपथ दिलाई और कहा कि स्वयं वे तो मतदान करें हीं साथ ही अपने कामगारों, परिजनों आदि को को मतदान के लिये प्रेरित करें।

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे की उनके यहां कार्यरत सभी कामगार मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। इस संबंध में उन्होंने श्रम विभाग द्वारा कामगारों को मतदान की सुविधा सवैतनिक दिये जाने के संबंध में जारी किये जाने वाले परिपत्र के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 17 नवम्बर को वोटिंग का त्यौहार मनाया जाना है। सब मिलकर इंदौर को मतदान में भी नम्बर-वन बनाये। इस संवाद कार्यक्रम में एमपीआईडीसी के ईडी  राजेश राठौर,  योगेश मेहता,  अनिल भण्डारी, प्रमोद डाफरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 

17 नवंबर 2023 को मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर  जिला प्रशासन एवं एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश द्वारा  ष्उद्योग जगत में मतदाता जागरूकता अभियानष् विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के कार्यालय उद्योग भवन पोलोग्राउंड में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पालदा औद्योगिक संगठन,पोलोग्राउंड, सांवेर रोड़, राऊ औद्योगिक संगठनों,आयरन एंड स्टील री रोलिंग मिल एसोसिएशन तथा एसोसिएशन ऑफ फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE