BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2023, 4:16 pm
KHABAR : कांग्रेस ने रूठे विधायक मावई को मनाया, राकेश मावई को लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाकर पकड़ाई इलायची, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। कांग्रेस पार्टी ने अपने असंतुष्ट विधायक राकेश मना लिया है। राकेश मावई मुरैना विधानसभा से अपना टिकट छिन जाने से नाराज थे। पार्टी आला कमान इस बात को बखूबी समझ रहे थे कि राकेश मावई मुरैना विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी का खेल बिगाड़ देंगे। लिहाजा पार्टी ने उन्हें खुश करते हुए मुरैना श्योपुर लोकसभा चुनाव का प्रभारी बना दिया है। इस बात की घोषणा पार्टी के ग्वालियर चंबल संभाग प्रमुख शिव भाटिया ने पत्रकार वार्ता में की।


हालांकि स्पष्ट रूप से देखा जा रहा था कि पार्टी द्वारा इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप जाने के बावजूद भी राकेश मावई खुश नहीं थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस जिम्मेदारी को खुशी-खुशी हंसते हुए स्वीकारा। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी अनिल भारद्वाज, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुराज तोमर, महापौर तथा सभापति राजा दंडोतिया सहित पार्टी के मुरैना विधानसभा के प्रत्याशी दिनेश गुर्जर, जौरा के प्रत्याशी पंकज उपाध्याय, सबलगढ़ तथा अंबाह प्रत्याशी मुख्य रूप से मौजूद थे।


इस मौके पर पूर्व विधायक राकेश मावई ने दैनिक भास्कर को बताया कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सभी सीटों को जीत दिलवाऊं। इसके लिए वह जी जान से प्रयास करेंगे। वह अभी से पूरे क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए अपनी जान लड़ा देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE