BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2023, 5:44 pm
KHABAR : फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से अनर्गल आरोप लगाकर चुनावी माहौल खराब करने वाले लोगों पर आवश्यक कार्यवाही, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने दिया एसपी के नाम आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय बाफना ने पुसिल अधीक्षक के नाम एक आवेदन दिया है। उक्त आवेदन के माध्यम से बाफना ने बताया कि इन दिनों नीमच के दिल का सच फेसबुक अकाउन्ट से फर्जी बातें प्रचारित हो रही हैं। ऐसी ही एक फर्जी और झूठी बात मेरे बारे में भी प्रचारित हो रही है। इसमें बताया जा रहा है कि जाजू कॉलेज के अध्यक्ष बाफना ने बरूखेड़ा रोड़ पर 25 करोड़ की जमीन पर कब्जा किया है। बगैर नाम लिखे इस फेसबुक पोस्ट में किसी नेताजी का भी जिक्र है, जिसमें कहा गया है नेताजी आपके लोग नीमच को बेच रहे हैं। नेताजी कौन हैं ? यह छुपाया गया है। हमारा मानना है यह सब कुछ चुनाव में किसी उम्मीदवार को झूठे आधार पर डेमेज करने का खेल खेला जा रहा है, जो अनुचित होकर कानूनी रूप से अपराध बनता है। यह फर्जी फेसबुक अकाउन्ट लंदन से संचालित होना बताया जा रहा है। 
बाफना ने आवेदन में मांग की है कि मामले में पड़ताल करके यह पता लगाया जाए कि फर्जी फेसबुक अकाउन्ट के जरिए कौन चुनावी माहौल को बिगाड़ने में लगा हुआ है और झूठे तथ्यों को प्रचारित कर रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए और इनके चेहरे पब्लिक के सामने उजागर किए जाएं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE