BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2023, 6:19 pm
KHABAR : बुजुर्गों में भी देखा जा रहा मतदान के लिए उत्साह, 80 वर्षीय पूनम बाई भी करेंगी मतदान, घर से मतदान की दी जाएगी सुविधा, पढ़े खबर  

Share On:-

सीहोर। विधानसभा निर्वाचन-2023 में 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के मतदाताओं को मतदान करने के लिए मतदान केन्द्र नही जाना पड़ेगा, बल्कि मतदान कर्मियों द्वारा ऐसे मतदाताओं से घर पर पहुंचकर ही वोटिंग कराई जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु के विशेषकर उन मतदाताओं, जिन्हें अधिक उम्र के कारण चलने फिरने में परेशानी हो या अन्य किसी कारण से मतदान केन्द्र तक जाने में असमर्थ हो, उन मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान कराने के निर्देश दिए गए है। वरिष्ठ मतदाताओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
घर बैठे मतदान की सुविधा मिलने से अनेक बुजुर्ग मतदाताओं में प्रसन्नता देखी जा रही है। 
सीहोर नगर के गंगा आश्रम निवासी पूनम बाई भी 80 वर्षीय बुजुर्ग मतदाताओं में से है। वे कहती है कि अधिक उम्र के चलते मैं वोट देने मतदान केन्द्र नही जा सकती। वे बताती है कि पहले जब मतदान होते थे, तो मैं घर के सारे काम जल्दी निपटाकर मतदान करने जाया करती थी। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक कठिनाइयों के चलते अब मैं मतदान केन्द्र तक नही जा सकती। जब मैंने सुना कि इस बार घर पर ही मतदान की सुविधा दी जा रही है, तो मुझे बहुत खुशी हुई कि भले मैं मतदान केन्द्र नही जा सकूं, पर मतदान तो कर सकूँगी और लोकतंत्र को मजबूत बनाने और देश के विकास में मतदान के माध्यम से अपना योगदान दे सकूंगी।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE