BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2023, 7:55 pm
KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे ने की विधानसभा निर्वाचन संबंधी कार्यो की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

रायसेन। विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियो कॉफ्रेंस सह बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे ने विधानसभा निर्वाचन संबंधी की जा रही कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों से नामांकन पत्रों की प्राप्ति के संबंध में जानकारी लेते हुए नामांकन की निर्धारित तिथि उपरांत संवीक्षा सहित की जाने वाली अन्य कार्यवाहियों की तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे ने रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु के जिन वृद्ध मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं ने फार्म 12-डी भरकर घर पर ही मतदान के लिए आवेदन किया है, उन मतदाताओं के घर पर ही मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार तैयारियां पूर्ण की जाएं। उन्होंने पूर्ण सुरक्षा और गोपनीयता के साथ घर पर ही मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बसों की जांच किए जाने के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान यात्रियों को असुविधा ना हो, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने सम्पत्ति विरूपण की समीक्षा के दौरान क्षेत्रों का सतत् भ्रमण कर सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का सख्ती से पालन कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदान केन्द्रों के साथ ही नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमित साफ-सफाई कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल द्वारा भी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमृता गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार सहित नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी भी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE