BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2023, 8:28 pm
BIG NEWS : विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में आईटी की बड़ी रेड, मंत्री आंजना के इन ठिकानों पर दी दबिश, एक-एक फाइल को खंगाल रही टीम, पढ़े खबर     

Share On:-

उदयपुर। राजस्थान के सहकारिता मंत्री और निम्बाहेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना के उदयपुर में ऑफिस चेतक इंटरप्राइजेज पर मुंबई से आई इनकम टैक्स विभाग की 6 टीमों ने शनिवार को रेड डाली है। यहां नेशनल हाईवे से जुड़े कामकाज होते हैं। विभाग की टीम ने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। शनिवार शाम 4.30 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने यहां एंट्री की तो आंजना का स्टाफ चौंक गया।
शहर के सुखाड़िया सर्किल के पास न्यू फतहपुरा स्थित आंजना के ऑफिस में करीब छह गाड़ियों में टीमें यहां पहुंचीं। टीम के साथ पुलिस भी थी। रेड के दौरान आंजना निम्बाहेड़ा में प्रचार कर रहे थे।
इनकम टैक्स विभाग की टीम ने ऑफिस में पहुंचते ही स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद यहां मौजूद स्टाफ से ऑफिस से संबंधित डॉक्युमेंट्स मांगे गए। टीम एक-एक फाइल को खंगाल रही है।
जैसे ही मीडिया के लोग आंजना के ऑफिस के बाहर पहुंचे तो आईटी विभाग की टीम ने अंदर से ऑफिस की लाइट बंद कर दी और ऑफिस के चैनल गेट को अंदर से लॉक कर दिया। बता दें कि इस फर्म के जरिए नेशनल हाईवे से जुड़े काम होते हैं।शाम साढ़े सात बजे 3 टीमें वापस रवाना हो गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE