खनियांधाना। नगर के एक शिक्षक तथा हाई स्कूल नदनवारा के प्रभारी प्राचार्य बैजनाथ प्रसाद वमन्या की हस्त लिखित नवीन कृति गुल की महक पुस्तक का प्रकाशन हुआ है। जिसका विमोचन गत दिवस सम्पन्न हुआ। इलाहाबाद से प्रकाशित इस नवीन पुस्तक में लेखक ने मां की ममता, भाई-भाई का सौहार्द, समाज, आदर्श, चुनावी माहौल सहित राजनीति पर भी अपना सुंदर लेखन किया है। हिंदी तथा इतिहास विषय से एम.ए तक शिक्षा प्राप्त लेखक बैजनाथ प्रसाद वमन्या की यह दूसरी पुस्तक है। इसके पहले उन्होंने भक्ति रस विषय पर ष्मुक्ति की चाहष् पुस्तक का लेखन भी किया था, उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें भजन संगीत का शौक था तथा 1988 में जब वह खनियांधाना आए तब से उनकी लेखन की भी इच्छा प्रबल हुई तथा विद्यालय के बच्चों को जो शिक्षाएं देते हैं उन्ही शिक्षाओं एवं जीवन के अनुभव के आधार पर यह नवीन पुस्तक गुल की महक का लेखन संभव हुआ जिसका गत दिवस विमोचन किया गया।