इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार को इंदौर पहुंचेंगे। यहां वह इंदौर संभाग की कोर टीम की बैठक लेंगे। बैठक के जरिए संभाग की सभी सीटों पर जीत के लिए रणनीति तय की जाएगी। इसमें आमंत्रित लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर चलते यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस ने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर रोड, लवकुश चौराहा, उज्जैन रोड बरोली टोल नाका से वह उज्जैन पहुचेंगे। गृह मंत्री पुनः इसी मार्ग से लवकुश चौराहा होते हुए एमआर 10, चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा, बापट चौराहा, न्यायनगर चौराहा होते हुए बीसीसी पहुंचेंगे। 30 अक्टूबर को बीसीसी से बापट चौराहा, लवकुश चौराहा, सुपर कॉरिडोर रोड होते हुए इंदौर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।