BREAKING NEWS
गुना जिले के म्याना में राज्यसभा सांसद महेश.. <<     KHABAR : खरगोन के धुलकोट में शराब बिक्री के खिलाफ.. <<     NEWS : नागरिकों को बड़ी राहत, 18 जून से वार्ड-वार.. <<     खरगोन में धार्मिक आस्था की भूमि को बचाने की.. <<     महाराणा प्रताप जयंती पर सेगांव को.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, एक.. <<     NEWS : आदि कर्मयोगी अभियान, किसानों को निःशुल्क.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट, 34 जिलों में.. <<     NEWS : 21 जून को वीर कल्लाजी राठौड़ की स्मृति में.. <<     NEWS : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर.. <<     BIG NEWS : इनामी हिस्ट्रीशीटर के फ्लैट पर छापा,.. <<     छतरपुर जिले के किशोर सागर तालाब में अतिक्रमण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में उपाध्याय प्रवर गौतम मुनि के.. <<     KHABAR : नागझिरी में गणगौर बावड़ी की भूमि बिक्री पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेगांव में 20 लाख की लागत से चांदनी चौक का.. <<     KHABAR : शाजापुर में बेरोजगारी और पेपर लीक के.. <<     VIDEO NEWS: कानका हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी.. <<     VIDEO NEWS : कानका हत्याकांड के बाद उबाल:परिजन सड़क.. <<     छतरपुर जनसुनवाई में किसान की चीख,नो ड्यूज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2023, 1:02 pm
BIG NEWS : नीमच सिटी के रावण रूंडी में निभाई रियासती जमाने से चली आ रही परंपरा, शरद पूर्णिमा पर किया 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के उप नगर नीमच सिटी के रावण रुंडी इलाके में शनिवार रात रियासती जमाने से चली आ रही परंपरा के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात्रि में रावण के पुतले का दहन किया गया। यहां 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।

इस दौरान स्वांगधारी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। रावण रुंडी के दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नीमच शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग पहुंचे। प्रतिवर्ष रावण रुंडी स्थित दशहरा उत्सव समिति के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन ने रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन के पहले करीब 2 घंटे तक सुंदर आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया गया। सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और मतदाता जागरूकता का संदेश उपस्थित लोगों को दिया गया।

वहीं इसके बाद नीमच सिटी में भी परंपरा अनुसार, एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस नीमच सिटी स्थित प्रताप चौक से शुरू हुआ। जो नीमच सिटी के सभी इलाकों से होते हुए पुनः प्रताप चौक पर संपन्न हुआ। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग भारत माता की जय और सनातन धर्म की जय के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। ढोल-ढमाकों के साथ हाथों में मशाल लिए बड़ी संख्या में युवा जुलूस में शामिल हुए। बरसों पुरानी नीमच सिटी में दशरथ पूर्णिमा के दिन मशाल जुलूस निकाले की परंपरा है जिसे आज भी बदस्तूर जारी रखा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE