इन्दौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी के आदेशानुसार अधिकारियों/कर्मचारियों के निर्वाचन ड्यूटी संबंधी मुक्ति/अवकाश आवेदन पत्रों पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधानसभा निर्वाचन हेतु आसंजित अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रति दिवस काफी बड़ी संख्या में निर्वाचन कार्य से मुक्त करने हेतु आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। समस्त कार्यालय प्रमुखों से कहा गया है कि निर्वाचन कार्य से मुक्ति/अवकाश आवेदन पत्रों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। इसके मद्देनजर निर्देश दिये है कि गत 27 अक्टूबर के उपरांत किसी भी आवेदक का आवेदन अग्रेषित नहीं किया जाये।