BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2023, 5:01 pm
KHABAR : पात्र वरिष्‍ठ मतदाताओं और दिव्‍यांग मतदाताओं को डाक मत पत्र से मतदान प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण दिया, मौके पर मिला वरिष्ठों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में विधान सभा निर्वाचन-2023 के तहत 526 वरिष्‍ठ मतदाताओं और दिव्‍यांग मतदाताओं द्वारा डाक मत पत्र से मतदान करने का विकल्‍प चुना गया है। इसके लिए 29 रूट अनुसार 208 मतदान केन्‍द्रों के माध्‍यम से इन मतदाताओं से डाक मतपत्र द्वारा मतदान किया जावेगा। पात्र वरिष्‍ठ नागरिकों तथा दिव्‍यांग मतदाताओं की सूची तैयार कर ली गई है। साथ ही मतदान के लिए के रूटवार मतदान दल का गठन किया गया है। मतदान दल में दो मतदान अधिकरी, एक आर्ब्‍जरवर, एक सुरक्षा कर्मी, एक वीडियों ग्राफर रहेगा। यह जानकारी दिव्‍यांग एवं वरिष्‍ठ मतदाताओं को डाक मत पत्र से मतदान प्रक्रिया संबंधी आयोजित प्रशिक्षण में मास्‍टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार द्वारा दी गई। इस मौके पर कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव साहू, सहित आरओ, एआरओ, सेक्‍टर एवं पुलिस सेक्‍टर अधिकारी तथा मतदान दलों के कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में एनएलएमटी डॉ.राजेश पाटीदार ने कहा, कि वरिष्‍ठ मतदताओं और दिव्‍यांग मतदाताओं को डाक मत पत्र  से मतदान की जानकारी एसएमएस, बीएलओं , या डाक द्वारा पूर्व से दी जावेगी। घर-घर मतदान के दौरान कार्यक्रम की जानकारी अभ्‍यर्थियों के साथ भी साझा की जावेगी। रिटर्निग आफीसर द्वारा अनुलग्‍नक-2 में रजिस्‍टर तैयार किए जायेगें। प्रशिक्षण में डॉ.पाटीदार द्वारा मतदान अधिकारी द्वारा भेंट, मतदाताओं को प्रक्रिया समझाने, चिहिंत डाक मत पत्र संग्रहित करने, चिंहित प्रतिया तैयार करने, सुरक्षा कर्मी, वीडियों ग्राफर की व्‍यवस्‍था, मतदान की गोपनीयता, मतदान प्रक्रिया पर माईक्रो अर्ब्‍जवर की निगरानी , दृष्टिबाधित, शिथि‍लांग मतदाता द्वारा मतदान, मतदान समाप्ति उपरांत सामग्री, एआरओ को लौटाने, पहले भ्रमण के दौरान जो, मतदाता नही मिले, उनको दूसरे भ्रमण की तिथि व समय से अवगत कराया जावेगा, आदि बिन्‍दुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE