रतलाम। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। कल एसडीएम कार्यालय में पांच प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र भरेंगे।
कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनोज चावला अपने समर्थकों के साथ बड़ौद नाके से रैली के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने एसडीएम कार्यालय पहुंचेंगे। भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय अपने कार्यकर्ताओं के साथ विट्ठल मंदिर से रैली प्रारंभ कर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचेंगे। भाजपा के बागी उम्मीदवार रमेश मालवीय भी अपने समर्थकों के साथ अनादि कल्पेश्वर मंदिर से वाहन रैली से नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचेंगे। आजाद समाज पार्टी के गोवर्धन परमार भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। वह भी विक्रम क्लब मैदान से अपनी रैली प्रारंभ कर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। तीन बार कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके प्रहलाद वर्मा भी कल अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
2 दिन पूर्व प्रेमचंद गुड्डू ने भी आलोट विधानसभा से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन रैली में प्रेमचंद गुड्डू को अच्छा खासा जन समर्थन मिला था। हालांकि गुड्डू ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। एक इंडियन नेशनल कांग्रेस तो दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में। गुड्डू और उनके समर्थकों को अभी भी उम्मीद है कि पार्टी उन पर पुनर्विचार कर सकती है।