मंदसौर। नोडल अधिकारी ( स्वीप ) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर द्वारा बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु स्वीप गविविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 30 अक्टूबर को यूथ वोटर रन सफाई कर्मीयों की रैली दोपहर 2.30 बजे गांधी चौराहा से एवं ऐथेलेटिक गतिविधियां 400 मीटर दौड़, गोला फेक, लम्बी कूद शाम 4 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउन्ड मंदसौर, 4 एवं 5 नवम्बर को क्रिकेट प्रतियोगिता नूतन स्टेडियम मंदसौर में, 8 नवम्बर को वुमन वोटर रन का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई हा.से. स्कूल से, 10 नवम्बर को लोकतंत्र रैली (साईकिल रैली) गांधी चौराहा से एवं 15 नवम्बर को मतदान कलश यात्रा 1133 मतदान केंद्र पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।