नीमच। जिले में हवाओं के रुख से गर्मी-ठंड वाला मौसम बना है। नीमच दिन में गर्म है, जबकि रात में ठंडा हो जाता है। प्रदेश के भोपाल, जबलपुर और उज्जैन में भी ऐसा ही मौसम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले नवंबर के पहले सप्ताह तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। फिर तेज सर्दी पड़ेगी। इस बीच एक और वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव होगा।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि उत्तरी भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टबेंस (पश्चिमी विक्षोप) लौट गए हैं। वहीं वर्तमान में दिन और रात में हवा की रफ्तार अलग-अलग दर्ज हो रही है। रात में उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जबकि दिन में रुख दक्षिणी-पश्चिमी होता है। जिससे गर्मी का असर देखने को मिलता है। 2 नवंबर को फिर से एक पश्चिमी विक्षोप के एक्टिव होने का अनुमान है। इससे दिन में गर्मी और रात में गुलाबी ठंड वाला मौसम रहेगा। हालांकि इस सिस्टम से प्रदेश में कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। मालवा के क्षेत्रों में भी आगामी नवंबर माह से ठंड बढ़ेगी।