झाबुआ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्वीप गतिविधि के तहत विकासखंड राणापुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न विभागों के शासकीय अधिकारियों एवं कमर्चारियों ने बड़ी संख्या में बाइक रैली का आयोजन किया। बाइक पर मतदाता जागरूकता के नारों की तख्तियां लेकर आमजन से मतदान करने की अपील की गई। रैली के दौरान बैनर पोस्टरों के माध्यम से मतदाताओं को लोकतंत्र के सबसे बढ़े महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया गया। रैली में तहसीलदार राणापुर, सीईओ जनपद पंचायत राणापुर, सीएमओ राणापुर सम्मिलित रहे।