BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2023, 1:40 pm
KHABAR : पलायन करने वाले परिवारों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए किया प्रेरित,  जिले में महिला मतदान के प्रतिशत में वृद्धि करने के उद्देश्य से चलाया अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहतविशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन ने बताया कि विभाग के मैदानी अमले द्वारा रविवार को ऐसे परिवारों में जाकर भेंट की गई जो परिवार पिछले  विभिन्न चुनावों मे मजदुरी के कारण पलायन कर गए थे एवं मतदान से वंचित रह गए थे। विभाग के द्वारा ऐसे परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है एवं उन्हे निरंतर मतदान का महत्व बतलाते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विकासखण्ड उमरबन के ग्राम करोदिया खुर्द कि कृष्णा बाई अब मतदान करके ही मजदूरी करने जाएगी गुजरात-
जिले के विकासखण्ड उमरबन के ग्राम करोदिया खुर्द कि कृष्णाबाई के परिवार आर्थिक स्थिति से कमजोर है और मजदूरी कर जीवन यापन करते है। मजदूरी करने के लिए अन्य स्थानों पर जाने के कारण विगत विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन में मतदान नहीं कर पाई थी। इस बार भी 17 नवम्बर को विधानसभा निर्वाचन होगा इसकी जानकारी ग्राम की आंगनवाडी कार्यकर्ता रीना द्वारा दी गई और बताया कि मतदान हमारा अधिकार है हमारे मत से सरकार बनती है व मतदान करना हमारा कर्तव्य है। पिछले चुनावों में कृष्णाबाई का परिवार मतदान नहीं कर पाया था। इस बार विधानसभा चुनाव में कृष्णाबाई के परिवार के सभी सदस्य मतदान करेगें।

विकासखंड बाग के ग्राम घटबोरी मोरीपुरा की मूलबाई पति सरदार अब मतदान करने के बाद ही काम के लिए गुजरात जाएंगे-
विकासखण्ड बाग के ग्राम घटबोरी मोरीपुरा की मूलबाई पति सरदार हर साल दशहरे के बाद मजदूरी हेतु गुजरात जाते है तथा होली के आस-पास वापस गांव आ जाते है। इस साल भी दशहरे के बाद मूलबाई के परिवार ने गुजरात जाने की तैयारी कर ली थी। तब ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने गुलबाई के घर जाकर बताया की इस साल 17 नवम्बर को विधानसभा का चुनाव है। चुनाव में मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है हमारा वोट अनमोल है हमारे वोट से ही सरकार बनती है हमें किसी भी स्थिति में मतदान करना अति आवश्यक है। देश के नागरिक होने के नाते हमे मतदान अवश्य करना चाहिए। तब मुलबाई ने दशहरे के बाद मजदूरी हेतु गुजरात जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया और अब वे 17 नवम्बर को मतदान करने के बाद ही गुजरात जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE