सनावद। ग्राम सेल्दा स्थित मां रुक्मिणी देवी गौशाला परिसर में फूल माली समाज युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मालाकार के नेतृत्व में 105 ग्राम माली समाज केंद्रीय समिति, धर्मशाला निर्माण समिति, युवा संगठन का दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें युवा संगठन मप्र व नवयुवक युवा संगठन ग्राम शालाखेडी के द्वारा कार्यक्रम में पधारे समाज के वरिष्ठ जनों का स्वागत कर सम्मान किया गया। युवा संगठन के राकेश मालाकार, व उमेश मालाकार ने बताया की दशहरा मिलन समारोह में सामाजिक कई विषयों पर चर्चा हुई । जिसमें आगामी दिनों में माली समाज युवा संगठन के द्वारा युवक- युवती परिचय सम्मेलन, ग्राम सालाखेड़ी में निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन सहित अन्य कई सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान मुलठान महल अध्यक्ष शिवराम माली, इंदौर महल के अध्यक्ष अशोक मालाकार, भुवाना महल के अध्यक्ष डॉ महेश मालाकार, बांगरदा महल के अध्यक्ष नत्थू माली, खंडवा महल के अध्यक्ष जसवंत मालाकार, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष रामचंद्र मोरी, पंढरी फुलकर, नितिन माली सहित बड़ी संख्या में युवा संगठन के साथी और समाज के वरिष्ठजन मौजूद थे । कार्यक्रम में ग्राम सालाखेड़ी की स्थानीय समिति व युवा संगठन का सराहनीय योगदान रहा।