इन्दौर। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय परिसर में निर्वाचन आयोग के निर्देशों और आदर्श आचरण संहिता का पालन कराये जाने के लिये विभिन्न डिप्टी कलेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। यह अधिकारी सुबह 10 बजे से तैनात होकर कार्य समाप्ति तक रहेंगे। उक्त अधिकारी ड्यूटीरत कार्यपालिक दण्डाधिकारी पुलिस अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर कार्यालय परिसर की उक्त संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी संयुक्त कलेक्टर विजय मण्डलोई और राकेश मोहन त्रिपाठी रहेंगे।
एडीएम सपना लोवंशी द्वारा संबंध में जारी आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धारवे बाह्य द्वार (जिला पंचायत की ओर), प्रिया वर्मा आंतरिक प्रवेश द्वार (पोर्च), सीमा कनेश मौर्य आंतरिक प्रवेश द्वार (ट्रेजरी की ओर), प्रिंयका चौरसिया आंतरिक प्रवेश द्वार (केन्टीन की ओर) तैनात रहेंगी। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर सी.एस. हुड्डा और निधि वर्मा रिजर्व में रहेंगे।
इसी तरह रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष के सामने भी नायब तहसीलदारों को तैनात किया गया है। इनमें जी-11 में धर्मेन्द्र सिंह चौहान, जी-9 में पूजा चौहान, जी-10 में धीरेश प्रसाद सोनी, जी-7 में जितेन्द्र सोलंकी, जी-3 में निधि जायसवाल और जी-7 में ही यशदीप रावत तैनात रहेंगे। कलेक्ट्रोरेट बाह्य द्वार पर नायब तहसीलदार नागेन्द्र त्रिपाठी और आंतरिक मुख्य द्वार पर नायब तहसीलदार ओंकार मनाग्रे की ड्यूटी लगाई गई है।