शाजापुर। जिले की शुजालपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी इंदर सिंह परमार ने आज हजारों की भीड़ के साथ नामांकन रेली निकालते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंचे जहां जहां भाजपा प्रत्याशी इंदर सिंह परमार ने अपना नामांकन दाखिल किया आपको बता दे कि इस दौरान हजारों समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी इंदर सिंह परमार ने रैली निकाली श्री राम मंदिर से प्रारंभ हुई थी और अकोदिया नाके पर समापन हुई वही आपको बता दे की शुजालपुर विधानसभा मे अफवाह चल रही थी की भाजपा के कुछ पदाधिकारी पार्टी से नाराज चल रहे हैं लेकिन भाजपा प्रत्याशी इंदर सिंह परमार की नामांकन रैली में सभी भाजपा के पदाधिकारी एक साथ नजर आए विधानसभा क्षेत्र सुजालपुर के भाजपा पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाडा के नाराज होने की चर्चा चल रही थी लेकिन नामांकन रैली में पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाडा साथ रहे और भाजपा प्रत्याशी इंदर सिंह परमार का नामांकन भी जमा करवाया।