BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2023, 6:15 pm
KHABAR : विधानसभा आम निर्वाचन- 2023 के तहत मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति कार्य में संलग्न अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। जिले में विधानसभा नेपानगर-179 एवं विधानसभा बुरहानपुर-180 में 17 नवम्बर, 2023 को मतदान होना है। जिला प्रशासन द्वारा मतदान की व्यापक तैयारियांँ की जा रही है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का सिलसिला सतत् रूप से जारी है। इसी श्रृंखला में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल के निर्देशानुसार आज प्रातः 11 बजे से केन्द्रीय विद्यालय बुरहानपुर में मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित रहा। प्रशिक्षण अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर शंकरलाल सिंगाडे़, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण व प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहे। आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति के कार्य में संलग्न अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी दी गई कि चेकलिस्ट के अनुसार सामग्री जैसे-सील, विभिन्न प्रपत्रों, पेन, लिफाफे इत्यादि अन्य विभिन्न प्रकार की सामग्रियाँ व्यवस्थित रूप से रखें, वितरण करें एवं प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की दिक्कतें ना हो। पावर पाईंट प्रेजेटेंशन के माध्यम से विभिन्न बिन्दुओं पर बारी-बारी से जानकारी दी गई। सामग्री वितरण एवं प्राप्त करते समय चेकलिस्ट अनुसार सामग्री की जांच अवश्य कर लें। विदित है कि, 16 नवम्बर, 2023 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बहादरपुर (डाईट) से मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण किया जायेगा। कार्य मंे संलग्न अधिकारियों व कर्मचारियों को सामग्री वितरण हेतु 16 नवम्बर को प्रातः 4.30 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बहादरपुर (डाईट) में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE