BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2023, 6:27 pm
BIG NEWS : तस्करी में फरार वांछित दो अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में लगातार चल रहा था फरार, ख़ुफ़िया सूचना पर दी घर दबिश तो हत्थे चढ़ा बदमाश, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना के एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार वांछित अपराधी व 16 साल से स्थाई वारंटी को निम्बाहेड़ा पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों के घर से किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि आगामी राजस्थान विधानसभा आम चुनाव के मध्यनजर वांछित अपराधियों की धरपकड हेतू एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु नि सुपरविजन में एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता कानि रणजीत, रमेश व जीतराम की टीम गठित की गई।
एएसआई सूरज कुमार को थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा के वर्ष 2018 के 485 किलोग्राम अफीम डोडा चुरा तस्करी में वांछित आरोपी पंजाब के फतेहउल्ला साहवाल थाना फतेहगढ पंचतुर जिला मोगा निवासी रिशाल सिंह पुत्र जागीरसिंह के उसके घर पर आने की सूचना मिली। जिस पर थानाधिकारी के निर्देश पर एएसआई सुरज कुमार मय जाब्ता बिना विलम्ब के जिला मोगा पहुँच, स्थानीय पुलिस से जाप्ता प्राप्त कर वांछित अपराधी रिशाल सिंह के घर पहुॅचा, जहॉ से फरार वांछित रिशाल सिंह को अनुसंधान हेतू डिटेन कर रवाना हो लुधियाना पंजाब पहुॅचे।
लुधियाना में पुलिस को थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा में 16 साल से फरार स्थाई वारण्टी पंजाब के रामपुरा न्यु कोल्ड स्टोर जगराओ थाना जगराओ जिला लुधियाना निवासी गुरू सेवक सिंह उर्फ गुल्ली पिता सरदार निर्मल सिंह सिक्ख की भी उसके घर पर होने की सूचना मिलने पर गुरु सेवक सिंह को गिरफ्तार कर साथ निम्बाहेड़ा लाये। स्थाई वारंटी गुरूसेवक सिंह 2007 मे अफीम के मामले मे 16 साल से फरार चल रहा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE